बॉलीवुड

Neetu Kapoor Birthday: रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने स्विट्जरलैंड में मनाया जन्मदिन, बहू आलिया नहीं आईं नजर

Neetu Kapoor 66th Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपना 66वां जन्मदिन स्विट्जरलैंड में मनाया है। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन ने उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी नजर आ रही हैं। हालांकि इन फोटोज में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर नहीं आ रहे हैं। आइए यहां इन वायरल तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Neetu Kapoor Celebrates her 66th Birthday

Neetu Kapoor Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor Birthday) आज 8 जुलाई 2024 को अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उन्हें फैंस से खूब बधाई भी मिल रही है। इस उम्र में भी नीतू कपूर अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी और उनकी परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में बर्थडे सेलिब्रेट किया है। नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की प्यारी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसनें वह अपनी बेटी रिद्धिमा, अपने दामाद और नातिन के साथ नजर आ रही हैं।

वायरल हुईं बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज

बर्थडे सेलिब्रेशन की ये प्यारी तस्वीरें नीतू कपूर के बेटी ने ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर नहीं आ रहे हैं। जिसपर फैंस ने भी रिएक्ट किया है। हालांकि सेलिब्रेशन की इन फोटोज में एक्ट्रेस का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आइए यहां इनपर एक नजर डालते हैं।

नीतू कपूर के बर्थडे में नहीं नजर आए बहू-बेटा

नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर अपना मां के 66वें बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज में नजर नहीं आए हैं। नीतू कपूर के बहू आलिया भट्ट भी इन फोटोज से गायब हैं। जो इस ओर इशारा करता है कि नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में दोनों शामिल नहीं हुए हैं। ऐसा हो सकता है कि आलिया और रणबीर अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हों। इन फोटोज के साथ ही रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीतू कपूर का केक कट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article