66 की उम्र में नीना गुप्ता ने रिविलिंग आउटफिट पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का, लोग बोले- आपको शोभा नहीं देता ये सब'

Neena Gupta Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया था। इस दौरान का वीडियो अब सामने आ गया है, जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। क्लिप में नीना गुप्ता रिविलिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज कई लोगों को पसंद नहीं आया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे है। आइए नजर डालते है वीडियो पर...

Neena Gupta Trolled: बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में नीना गुप्ता ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन डिनो' (Metro In Dino) की स्टार कास्ट और क्रू के साथ अपना बर्थडे मनाया है। इस दौरान का वीडियो अब सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है। क्लिप में नीना गुप्ता बेहद बोल्ड आउटफिट में केक कट करती दिखाई दे रही हैं। उनका ये लुक हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है नीना गुप्ता के लेटेस्ट वीडियो पर...

neena gupta biscuit bra

ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ी नीना गुप्ता

सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता का ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। क्लिप में नीना गुप्ता व्हाइट रण काफ्तान में नजर आ रही है। साथ में उन्होंने इस ड्रेस के साथ गोल्डन कलर की 'बिस्किट ब्रा' पहनी है। नीना गुप्ता का ये लुक हद से ज्यादा बोल्ड लग रहा है। जहां कई लोग नीना के लुक की तारीफ कर रहे है तो वहीं कई लोगों को उनका ये बोल्ड अंदाज पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको 66 साल की उम्र में ये सब शोभा नहीं देता है।' दूसरे ने लिखा, 'नीना आपके ये उम्मीद नहीं थी।'

End of Feed