पेरेंट्स बनने को तैयार हैं Masaba Gupta और Satyadeep Misra, मां Neena Gupta ने दी गुड न्यूज

Masaba Gupta expecting their first child: हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच बड़ी खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी मसाबा और दामाद सत्यदीप मिश्रा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। मसाबा गुप्ता इस समय प्रेग्नेंट हैं।

Masaba Gupta expecting their first child: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इस साल की शुरुआत में जानकारी देते हुए बताया कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। दीपिका पादुकोण के बाद अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक ओर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैन्स को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता प्रेग्नेंट हैं। जी हां, मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) और उनके पति सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Misra) अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

Masaba Gupta-Satyadeep Misra-Neena Gupta

मसाबा गुप्ता की मां नीना गुप्ता ने बेटी और सत्यदीप मिश्रा की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'हमारे बच्चों का बच्चा आने वाला है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। मसाबा गुप्ता ने एक छोटी और प्यारी घोषणा करते हुए बताया कि वह किस चीज के लिए सबसे ज्यादा तरस रही हैं। उन्होंने बताया कि सादे नमकीन केले के चिप्स खाना चाहती हैं, जो लगभग पूरे भारत में पसंद किया जाने वाला नाश्ता है।

बता दें मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने जनवरी 2023 में शादी की थी। इस कपल की शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे। मसाबा गुप्ता ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन के आउटफिट पहने थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मसाबा और सत्यदीप मिश्रा की मुलाकात नेटफ्लिक्स के शो 'मसाबा-मसाबा' पर हुई थी। इस सीरीज में उन्होंने मसाबा के एक्स-बॉयफ्रेंड का किरदार निभाया था। मसाबा गुप्ता की पहली शादी मधु मंटेना से हुई थी। छोटी सी शादी के बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed