रिसेप्शन में Neena Gupta को देख लोगों ने लगाई प्रेग्नेंसी की अटकलें, एक्ट्रेस ने अब तोड़ी चुप्पी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में नीना गुप्ता को साड़ी में देखने के बाद लोगों ने उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। एक्ट्रेस ने अब इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Neena Gupta on Pregnancy Rumour: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता (Neena Gupta) अक्सर अपने लाइफस्टाइल और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा नीना गुप्ता बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी फेमस हैं। नीना गुप्ता ने अक्सर निजी फैसलों को लेकर समाज और लोगों के कई सवालों का सामना भी किया है। विवियन रिचर्ड्स के साथ उनके रिश्ते से लेकर बेटी मसाबा गुप्ता को बिना शादी के जन्म देने तक नीना गुप्ता कई बार लोगों के बीच चर्चा का विषय रहीं। कुछ महीनों पहले नीना गुप्ता ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की थी। एक्ट्रेस को देखने के बाद इंटरनेट पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। यह अफवाहें इसलिए उड़ने लगी थीं क्योंकि रिसेप्शन में साड़ी में पेट के पास हल्का उभार नजर आया था। नीना गुप्ता ने इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Box office Day 1: ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी करीना-पृथ्वीराज की 'दायरा', देखें आंकड़े)

Neena Gupta Reacts To Pregnancy Rumour

प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने पर नीना गुप्ता ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

प्रेग्नेंसी की अफवाह पर नीना गुत्पा ने तोड़ी चुप्पी

News18 से बात करते हुए नीना गुप्ता ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने रिसेप्शन में मोटे फैब्रिक की साड़ी पहनी थी और उसकी प्लेट इस तरह गिरी कि पेट के पास उभार दिखाई देने लगा। यह देखने के बाद लोगों ने उनके प्रेगेंट होने की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं। नीना गुप्ता ने कहा कि उस वक्त किसी ने यह सवाल किया होता तो वो कह देती हैं कि हां मैं प्रेग्नेंट हूं। उन्होंने 70 की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली एक महिला का उदाहरण देते हुए हंसकर कहा कि इसका मतलब है कि उनके पास अभी भी मौका है। (टाइम्स नो नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दोबारा पापा बनने से पहले Ranveer Singh ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, फैंस के बीच दिखा खास अंदाज)

ट्रोलिंग पर भी बोलीं नीना गुप्ता

नीना गुप्ता कई बार अपने फैशन सेंस को लेकर भी ट्रोल हो चुकी हैं। 2023 में वह अपने OTT प्रोजेक्ट 'द ट्रायल पीरियड' की सक्सेस पार्टी में ब्लैक ड्रेस और बूट्स पहनकर पहुंची थीं। उनके इस लुक को लेकर कुछ लोगों ने उनकी उम्र का हवाला देते हुए उन्हें ट्रोल किया था। हालांकि नीना को अब इस तरह की चीजों से फर्क नहीं पड़ता है। उनका कहना है कि अगर हजारों लोगों में से कुछ लोग नेगेटिव कमेंट्स करते हैं, तो उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। वो हमेशा उस तरह के कपड़े कैरी करती हैं, जिनमें वो खुद को सहज और कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं।

End of Feed