Nawazuddin Siddiqui Reaction: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की रियल लाइफ में बीते समय से काफी ड्रामा चल रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ इन दिनों काफी घमासान मचा हुआ है। अभिनेता की पत्नी ने उनपर कई संगीन आरोप लगाए हैं। एक्टर की वाइफ ने आरोप लगाया कि उनको घर में कैद रखा जाता था और उनकी छोटी-मोटी जरूरतें भी पूरी नहीं की जाती थीं। आलिया सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एक्टर की हाउस हेल्प ने भी नवाज को आरोपों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि कुछ समय बाद नवाज की हाउसहेल्प ने अपना बयान पलट दिया और एक्टर के खिलाफ सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन सभी आरोपों के बीच नवाज ने पहली बार रिएक्ट किया है। नवाज को अब अपने बच्चों की पढ़ाई की चिंता सता रही है।
नवाजुद्दीन को सताई बच्चों की चिंता
इंस्टेटं बॉलीवुड को बयान देते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'मैं इस पूरे विवाद में कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। बस यही चाहता हूं कि इस सब से मेरे बच्चों की पढ़ाई पर कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। वह दुबई के एक स्कूल में पढ़ते हैं लेकिन बीते एक महीने से वो यही हैं। इस वजह से उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है।' नवाजुद्दीन के इस बयान के बाद कई फैंस उनका सपोर्ट भी करते नजर आ रहे हैं।
हाउसहेल्प ने लगाया था आरोप
आलिया के वकील ने हाउसहेल्प का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था, 'इस वीडियो में नवाज की हाउसहेल्प रोती हुई नजर आ रही थीं और कह रही थीं कि नवाजुद्दीन ने उनकी दो महीने की सैलरी नहीं दी। हालांकि इस वीडियो के बाद हाउसहेल्प ने नवाज पर लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया है। जिसके बाद अब कई लोगों का मानना है कि नवाज ने हाउसहेल्प को अपने पक्ष में कर लिया है।
