Nawazuddin Siddiqui और पत्नी Aaliya Siddiqui अब नहीं लेंगे तलाक, बच्चों के खातिर आए एक साथ

Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui cancelled Divorced: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कपल ने खुद बताया की वह अब तलाक नहीं लेने वाले हैं बच्चों के खातिर।

Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui cancelled Divorced: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी एक समय पर पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। लड़ाई की तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, ऐसे में कपल ने एक दूजे से अलग होने का फैसला लिया था। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई थी की मामला कोर्ट तक पहुँच गया था। लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते सुधरने लगे हैं, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Nawazuddin Siddiqui-Aaliya Siddiqui cancelled Divorced

इ टाइम्स को इंटरव्यू देते नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पत्नी आलिया (Aaliya Siddiqui) ने कहा की तीसरे के दखल से रिश्ते बिगड़ते हैं, लेकिन अब हमने वह गलतफहमियां सुलझा ली है। साथ ही अपना पूरा ध्यान बच्चों पर दे दिया है, इसी करण दोनों ने ये फैसला किया है की अब हम तलाक नहीं लेंगे। साथ ही उन्होंने बताया की बेटी के कारण हम साथ आए, क्यूंकी वह हम दोनों की लड़ाई से कड़ी प्रभावित हो गई थी।

End of Feed