Femina Miss India 2023 Winner: नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया 2023, जानें 19 साल की मॉडल का सफर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 16, 2023, 05:26 PM IST

miss india 2023 winner nandini gupta: नंदिनी गुप्ता को 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया का ताज पहनाया गया। नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान में हुआ था और वह 19 साल की हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल और लाला लाजपत राय कॉलेज से की थी।

Femina Miss India 2023 Winner: देश के लिए बड़े ही गर्व का पल है। फेमिना मिस इंडिया 2023 की घोषणा हो चुकी है। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया 2023 विनर चुना गया। नंदिनी गुप्ता को 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया का ताज पहनाया गया। मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया, जो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के अगले संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं और मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग को दूसरी रनर-अप चुना गया।

Femina Miss India 2023 Winner

नंदिनी गुप्ता कौन हैं?

नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान में हुआ था और वह 19 साल की हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल और लाला लाजपत राय कॉलेज से की थी। नंदिनी गुप्ता अभी एक मॉडल हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। VLCC & Trends को प्रिजेंट फेमिना Miss India 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था। इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए।

End of Feed