Nana Patekar Slapped fan: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में एक फैन एक्टर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। जिसके जवाब में नाना पाटेकर उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं। एक्टर का ये वीडियो पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है, इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद से ही एक्टर को जमकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रह है। कई लोगों का मानना है कि किसी को अपने रुतबे का इतना घमंड नहीं होना चाहिए कि किसी फैन पर ही हाथ उठा ले।
Nana Patekar Slapped Fan
इस वायरल वीडियो में अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर किसी फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं, इस दौरान फैंस की भारी भीड़ उन्हें चारों तरफ से घेर लेती है। इसी भीड़ में से एक सख्श सेल्फी लेने के लिए अपना फोन लेकर एक्टर के करीब आ जाता है। जिसके जवाब में वह उसे थप्पड़ जड़ देते हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
नाना पाटेकर पर भड़के लोग
नाना पाटेकर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'ये हैं हमारे देश के स्टार, जिन्हें फैंस के साथ व्यवहार करना भी नहीं आता। पता नहीं लोग इनके पीछे क्यों पागल हैं।'
