बॉलीवुड

Tiger 3: Salman Khan-Katrina Kaif की एक्शन मूवी देखने थिएटर पहुंचे Arjun Kapoor, तस्वीर हुई वायरल

Arjun Kapoor watching Tiger 3: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) इन दिनों थिएटर्स में छायी हुई है। दर्शक लगातार फिल्म टाइगर 3 का लुत्फ उठाने के लिए थिएटर जा रहे हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी इस मामले में भाईजान के किसी फैन से कम नहीं हैं। अर्जुन कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो टाइगर 3 देखते नजर आ रहे हैं।

Image

Salman Khan

Arjun Kapoor watching Tiger 3: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की नई फिल्म टाइगर 3 इन दिनों दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग पर छायी हुई है। फिल्म टाइगर को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं लेकिन इसकी रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म टाइगर 3 को लेकर सिर्फ आम दर्शकों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड कलाकारों में भी दीवानगी देखने को मिल रही है। बॉलीवुड कलाकार लगातार टाइगर 3 एन्जॉय करने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं, जिस लिस्ट में अर्जुन कपूर का नाम भी जुड़ गया है। अर्जुन कपूर की एक तस्वीर इस वक्त वायरल हो रही है, जिसमें वो टाइगर 3 का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

Tiger 3 देखने के लिए थिएटर पहुंचे Arjun Kapoor

अभिनेता अर्जुन कपूर की तस्वीर इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो थिएटर में बैठे नजर आ रहे हैं। दिवाली के खास मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनो दोस्तों के साथ फिल्म टाइगर 3 देखने का प्लान बनाया और टिकिट खरीदकर भाईजान का स्वैग एन्जॉय करने पहुंच गए। अर्जुन कपूर जब फिल्म टाइगर 3 एन्जॉय कर रहे थे तब किसी ने उनकी तस्वीर खींच ली, जिसमें वो खुलकर एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं।

Tiger 3 ने 3 दिनों में पार किया 140 करोड़ का आंकड़ा

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 ने 3 दिनों में 140 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी सीधी भिड़ंत इमरान हाशमी के साथ हो, जो टाइगर 3 में विलेन के रूप में दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों को भाईजान का एक्शन अवतार काफी पसंद आ रहा है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में 500 करोड़ का कारोबार आराम से कर लेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article