Nana Patekar Break Silence On Replacing From Welcome to The Jungle: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और संजय दत्त के साथ 'वेलकम 3' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी का नाम बदलकर अब 'वेलकम टू द जंगल' कर दिया गया है। फिल्म साल 2024 में क्रिसमस पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यूं तो 'वेलकम टू द जंगल' की कास्ट काफी बड़ी है, लेकिन लोगों को अभी भी नाना पाटेकर और अनिल कपूर की कमी खल रही है। 'वेलकम टू द जंगल' से रिप्लेस किये जाने को लेकर नाना पाटेकर (Nana Patekar) से भी सवाल किया गया, जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने मेकर्स पर तंज कसा।
नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने 'द वैक्सीन वॉर' के ट्रेलर रिलीज के इवेंट में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे 'वेलकम टू द जंगल' के सिलसिले में सवाल किया गया। नाना पाटेकर ने फिल्म से पत्ता कटने पर कहा, "उन्हें लगता है कि हम पुराने हो गए हैं, इसलिए उन्होंने शायद हमें नहीं लिया। इन्हें लगता है कि हम पुराने नहीं हुए हैं, इसलिए शायद इन्होंने हमें ले लिया। बहुत साधारण सी बात है। ये इंडस्ट्री कभी किसी के लिए बंद नहीं होती। अगर आप काम करना चाहते हैं तो लोग आपके पास आएंगे। बस आपको ये देखना है कि आप कर पाएंगे या नहीं।"
नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने अपनी बात को बढ़ाते हुए आगे कहा, "मैं हर बार यही सोचता हूं कि ये मेरा पहला और आखिरी चांस है और इसी तरह अपनी जान काम में डालनी चाहिए। हर एक को काम मिलता है, बस आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप करना चाहते हैं या नहीं।" बता दें कि नाना पाटेकर 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।
