बॉलीवुड

Welcome to Jungle ठुकराने के पीछे नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, वजह बताते हुए बोले- 'कोई स्टोरी नहीं है..'

Nana Patekar on Rejecting Welcome to Jungle: साल 2007 में रिलीज हुई नाना पाटेकर, अनिल कपूर और अक्षय कुमार स्टारर वेलकम को काफी पसंद किया गया था। इस बीच अब फिल्म के तीसरे सीक्वल वेलकम टू जंगल में नाना पाटेकर नजर नहीं आने वाले हैं। आइए इसकी वजह पर एक नजर डालते हैं।

Image

Nana Patekar on Rejecting Welcome to the Jungle

Nana Patekar on Rejecting Welcome to Jungle: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की जोड़ी को फिल्म वेलकम में काफी पसंद किया गया था। 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म आज भी एक कल्ट क्लासिक कॉमेडी है। जिसको लेकर आज भी सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बनते हैं। इस फिल्म की सीक्वल साल 2015 में रिलीज किया गया था, हालांकि इस फिल्म को फैंस ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। जिसके बाद अब फिल्म का तीसरा पार्ट 'वेलकम टू जंगल' को लेकर शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म के एक्टर्स की भारी भरकम कास्टिंग की गई है।

अक्षय कुमार से लेकर रवीना टंडन तक कई बॉलीवुड स्टार्स फिल्म से जुड़ चुके हैं। हालांकि अनिल कपूर और नाना पाटेकर दोनों ही फिल्म में नजर नहीं आएंगे। अब नाना पाटेकर ने वेलकम टू जंगल रिजेक्ट करने के पीछे के कारण का खुलासा किया है। आइए यहां नजर डालते हैं।

वेलकम टू जंगल रिजेक्ट करने के पीछे नाना पाटेकर ने बताया ये कारण

लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने कहा, 'हमसे संपर्क किया गया था, लेकिन हमने मना कर दिया। क्योंकि फिल्म में कोई कहानी नहीं है। उतना मजा नहीं आया हमें।' इसी के साथ ही एक्टर ने कहा, 'यह फिल्म कभी पूरी नहीं हो पाती, अगर अनिल और मैं साथ में नहीं होते तो। वेलकम के बनने के पीछे हम दोनों का साथ होना एक बड़ा कारण था। अगर आप मुझे हटा देते हैं तो वो अकेले 'वेलकम' नहीं बना सकते हैं।' सोशल मीडिया पर अब नाना पाटेकर का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article