टाइगर श्रॉफ जानलेवा हमले मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है और बड़े सबूत इकट्ठे कर रही है। सामने आ रही ताजा जानकारी के अनुसार, मुंबई की क्राइम ब्रांच ने हमले में यूज की गईं 2 पिस्तौलों को सूरत से रिकवर कर लिया है। इन पिस्तौलों का उपयोग 18 अक्टूबर को अंजाम दी गई वारदात में किया गया था। पुलिस के सोर्स ने जानकारी दी है कि वारदात के बाद पिस्तौलों को सूरत में छुपाया गया था। पुलिस की तरफ से रिकवरी की ज्यादा जानकारियां नहीं दी गई हैं कि ये पिस्तौलें कहां से और किससे बरामद की गई हैं। पिस्तौलें रिकवर करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच इन्हें फॉरेंसिक के लिए भेजने की तैयारी कर रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े लोगों को पकड़ा जा सके। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Amit Shah के 62वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan ने दी बधाई, अक्षय कुमार से लेकर राम चरण सहित इन सितारों ने लुटाया प्यार
Tiger Shroff Firing Case में Mumbai Crime Branch को बड़ी सफलता, रिकवर हुईं 2 पिस्तौलें
Tiger Shroff फायरिंग केस में मिली बड़ी सफलता
23 अक्टूबर तक सामने आई जानकारी के अनुसार, मुंबई की क्राइम ब्रांच ने जांच में सूरत से दो पिस्तौलों को बरामद किया है। पुलिस की तरफ से अभी तक इस रिकवरी की बारीक डिटेल्स जारी नहीं की गई हैं कि इन्हें सूरत में कहां से और किसके पास से बरामद किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम अब इन पिस्तौलों को फॉरेंसिक को भेजने की तैयारी कर रही है ताकि ये सबूत इकट्ठे किए जा सकें कि इनका उपयोग टाइगर पर किए गए हमले में किया गया था। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sunny Deol की फिल्म 'Suryaa' पर IMA ने जताई आपत्ति, डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा दिखाने पर उठाए सवाल
मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि इन चारों ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के लिए हमलावरों की मदद की और पिस्तौलों की सप्लाई की थी। पुलिस ने जिन 4 लोगों को गिरफ्तार किया है उनके नाम कुणाल, सुमित, राधा और बबिता हैं। जहां कुणाल और सुमित हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं तो वहीं राधा और बबिता उत्तर प्रदेश से रिश्ता रखती हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुणाल और सुमित ने अमृतसर जाकर आनंद पंडित नाम के व्यक्ति से पिस्तौलें और गोलियां ली थीं। इसके बाद इन्होंने राधा और बबिता को ये पिस्तौलें मुंबई हैडओवर करने के लिए दी थीं।
पुलिस ने टाइगर पर हमला करने वाले 3 गुंडों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया है और इस वक्त उनसे मुंबई में पूछताछ की जा रही है। ये तीनों गुंडे 31 अक्तूबर तक पुलिक की हिरासत में रहेंगे, जहां पुलिस इनसे हमले की प्लानिंग और इसके पीछे के दिमाग के बारे में जानकारियां इकट्ठी करेगी।
