बॉलीवुड

क्या रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के कारण हाथ से निकला 'शक्तिमान' का रोल, मुकेश खन्ना ने किया खुलासा

मुकेश खन्ना ने फिल्म शक्तिमान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि इस फिल्म में रोल पाने के लिए रणवीर मेरे 3 घंटे तक बैठा रहा। लेकिन उसके चेहरा देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा। वो शानदार एक्टर हैं। उसकी जैसी किसी की एनर्जी नहीं है। लेकिन उसकी न्यूडफोटो फोटोशूट देखकर मैं हैरान हो गए । मुझे लगा ये क्या कर रहा है।

Image

Mukesh Khanna- Ranveer Singh (credit Pic: Instagram)

मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर से पूछा गया कि शक्तिमान में रणवीर सिंह नजर आने वाले थे। मुकेश ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैंने पहले ऐसा सोचा था कि वो इस रोल के लिए परफेक्ट होंगे। लेकिन उनके न्यूड फोटोशूट की वजह से मैंने उन्हें फिल्म में लेना सही नहीं समझा। एक्टर ने इसके पीछे का कारण भी बताया है। एक्टर ने कहा, मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता हूं क्योंकि मैं उन्हें क्रिटिसाइज नहीं करना चाहता हूं। इससे उनके फैंस भी आहत होंगे। लेकिन सब उनका नाम जानते हैं। तो मैं बोल रहा हूं कि रणवीर मेरे पास इस रोल के लिए खुद आए थे। ये भी पढ़ें-Khatron Ke Khiladi 14 के विनर करण वीर मेहरा ने आसिम रियाज पर कसा तंज, बोले- उसे मेडिकल हेल्प की जरूरत है...

मुकेश ने आगे कहा, मैं अब इस बात को छिपाना नहीं चाहता हूं। वह शानदार एक्टर हैं। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लग गए कि रणवीर शक्तिमान का रोल प्ले कर रहे हैं। मैं इसके बारे में कॉल नहीं लें सकता हूं। मेरा सोनी वालों के साथ कॉन्ट्रैक्ट है। मैंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, मैंने अभी लीड एक्टर को लेकर कुछ नहीं कहा है। आप लोग अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करें।

क्या न्यूड फोटोशूट की वजह से शक्तिमान से हुए बाहर

एक्टर ने आगे बताया, वो मेरे सामने 3 घंटे तक बैठा रहा। लेकिन उसके चेहरे से देखकर नहीं लगा। उसे क्या जरूरत है शक्तिमान का रोल प्ले करने की। वो शानदार एक्टर है। उसके अंदर बहुत ज्यादा एनर्जी है। इंडस्ट्री में उसकी जैसी एनर्जी किसी में नहीं है। मैंने उसे रोल के लिए अप्रूव नहीं किया। इसके बाद मैंने रणवीर की न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें देखी। मुझे लगा क्या कर रहा है यार। ये एक बड़ा कारण रहा कि मैं नहीं चाहता था कि रणवीर शक्तिमान बने।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article