टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 के विनर करण वीर मेहरा ने आसिम रियाज पर कसा तंज, बोले- उसे मेडिकल हेल्प की जरूरत है...

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 को करण वीर मेहरा ने जीत लिया है। करण अपनी जीत से बहुत खुश है। एक्टर से आसिम रियाज को लेकर सवाल पूछा गाया। करण ने कहा कि मुझे लगता है कि उस आदमी को मेडिकल हेल्प की जरूरत है।

Image

Karan Veer Mehra and Asim Riaz (Credit Pic: Instagram)

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने जीता है। गशमीर महाजनी और कृष्णा श्रॉफ रनरअप रहे थे। शो में आसिम रियाज भी नजर आए थे। हालांकि आसिम ने शो में होस्ट रोहित शेट्टी से बदतमीजी की थी। इसके बाद उन्होंने शो से बाहर कर दिया गया था। अब करण वीर मेहरा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। करण ने कहा, मुझे लगता है आसिम को मेडिकल हेल्प की जरूरत है। ये भी पढ़ें- IIFA 2024 में इन 5 हसीनाओं के अतरंगी आउटफिट को देख लोगों का खराब हुआ दिमाग, कर डाली उर्फी जावेद से तुलना

करण ने कहा, एक तो बेवकूफी की इतने बड़े शो में इतने बड़े आदमी के साथ ऐसी बदतमीजी की। मुझे और भी गलत लगता है उसके फैंस के लिए जो उसे इतना सपोर्ट करते हैं। वो अपने बबल में हैं कि उसका फैंडम हमेशा रहेगा। उसे लगता है कि उसके फैंस उसके साथ अगले 15 से 20 साल रहेंगे। वो अपनी ही बार्बी वर्ल्ड में जी रहा है। उसे रियलिटी चेक की जरूरत है।

करण वीर मेहरा ने आसिम को लेकर कही ये बात

मुझे लगता है कि उसे मेडिकल हेल्प की जरूरत है। ऐसे मुझे लगता है। हर किसी की अपनी राय है। आसिम ने दुबई के कॉन्सर्ट में इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उसके वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

आसिम ने अपने को-कंटेस्टेंट को लूजर बताया था। इसके बाद रोहित शेट्टी ने कहा था कि सुन ले मेरी बात। सुन लें वरना मैं तूझे यही उठाकर पटक दूंगा। ऐसे मेरे से बदतमीजी मत करना। आसिम इसके बाद रोहित की तरफ बढ़ने लगते हैं। इसके बाद खतरों के खिलाड़ी की टीम बीच में आती है और उन्हें शो से बाहर कर दिया जाता है। आपको बता दें शो के विनर करण वीर मेहरा को 20 लाख कैश और एक गाड़ी बतौर विनर मिली है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article