आलिया भट्ट की शादी में चाचा मुकेश भट्ट को नहीं मिला था न्योता, रणबीर की बेटी राहा से नहीं हुई मुलाकात

Mukesh Bhatt Not Invited in Alia Bhatt's Wedding: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मशहूर निर्माता-निर्देशक मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें आलिया भट्ट की शादी का न्योता नहीं मिला था। इतना ही नहीं उन्होंने अभी तक आलिया भट्ट की बेटी राहा से भी मुलाकात नहीं की है।

Mukesh Bhatt Not Invited in Alia Bhatt's Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री से हर दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिन्हें जानकार लोगों के होश उड़ जाते हैं। 13 नवंबर के दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक मुकेश भट्ट ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें भतीजी आलिया भट्ट की शादी का न्योता नहीं मिला था। आलिया भट्ट की शादी के कई महीनों के बाद अब मुकेश भट्ट ने अपना दर्द जाहिर करते हुए यह बयान दिया है। मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान यह भी खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें काफी बुरा भी लगा था।

Mukesh Bhatt Not Invited in Alia Bhatt's Wedding

Pics Credit: Instagram

आलिया की शादी का नहीं मिला था न्योता

मुकेश भट्ट ने बड़ा खुलासा किया कि उन्हें आलिया भट्ट की शादी का निमंत्रण नहीं मिला था। न्योता ना मिलने से उन्हें धक्का लगा था लेकिन वो अपने भाई महेश भट्ट की बेटियों से बहुत प्यार करते हैं। लहरें रेट्रो से बात करते हुए मुकेश ने कहा, 'अगर मैं कहूं कि मुझे बुरा नहीं लगा तो यह अजीब लगेगा। बेशक मुझे बुरा लगा लेकिन मैं आलिया और शाहीन से बहुत प्यार करता हूं। इसलिए जब उसकी शादी हुई तो मैंने सोचा कि मेरी बच्ची की शादी है। मैं आलिया भट्ट की शादी में जाना चाहता था।'

End of Feed