बॉलीवुड

महेश भट्ट के साथ हुए मतभेद के बाद भी बड़े भाई को भगवान मानते हैं मुकेश भट्ट, बोले 'मेरे अंदर कोई कड़वाहट...'

Mukesh Bhatt On Fall Out With Mahesh Bhatt: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने हाल ही में इंटरव्यू देते हुए बताया कि बड़े भाई महेश भट्ट से अलग होने के बाद उनके अंदर कोई कड़वाहट नहीं है। वो आज भी अपने बड़े भाई को भगवान मानते हैं।

Image

Mukesh Bhatt-Mahesh Bhatt

Mukesh Bhatt On Fall Out With Mahesh Bhatt: बॉलीवुड इंडस्ट्री की आइकॉनिक निर्माता-निर्देशक की जोड़ी महेश और मुकेश भट्ट काफी समय पहले अलग हो गए हैं। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने कई सालों तक अलग होने पर चुप्पी साधे रखी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश भट्ट ने अपने बड़े भाई महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की। मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने बताया कि भले ही वो अपने भाई से अलग हो गए हैं लेकिन वो उन्हें आज भी अपना भगवान मानते हैं।

लहरें रेट्रो के साथ बात करते हुए मुकेश भट्ट ने कहा, 'मेरे अंदर उन्हें लेकर कोई कड़वाहट नहीं है। मुझे नहीं पता वो मेरे बारे में क्या सोचते हैं लेकिन मेरी तरफ से कुछ भी ऐसा नहीं है। वह (महेश) भोले हैं और लोगों का निहित स्वार्थ था कि इन दोनों भाइयों को किस तरह अलग किया जाए।'

मुकेश भट्ट ने विक्रम भट्ट के शोषण के आरोपों पर भी रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैं इतनी जल्दी किसी की बातों में नहीं आता हूं। महेश भट्ट मेरे भगवान हैं, वह मेरे बड़े भाई हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा। मैं यह जुमला नहीं कह रहा मैं यह दिल से कह रहा हूं। मैं उनका सम्मान करता हूं और वो महेशा खुश रहे हैं, इसके लिए प्रार्थना करता हूं क्योंकि वह बहुत अच्छे इंसान हैं।'

मुकेश भट्ट ने आगे कहा, 'कोई इंसान भले ही अच्छा क्यों ना हो, लेकिन थोड़ी कमी तो हर किसी में होती है। उनके अंदर कमी यही है कि वो बड़ी जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।' बताते चलें कुछ साल पहले महेश के साथ मतभेदों के चलते विशेष फिल्म्स को उनके छोटे भाई मुकेश ने टेकओवर कर लिया था। आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी कि मुकेश इस कंपनी को चलाएंगे। यह कंपनी राज, मर्डर और गैंगस्टर जैसी हिट फिल्मों का निर्माण करने के लिए जानी-जाती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article