Mukesh Bhatt Not Invited in Alia Bhatt's Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री से हर दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिन्हें जानकार लोगों के होश उड़ जाते हैं। 13 नवंबर के दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक मुकेश भट्ट ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें भतीजी आलिया भट्ट की शादी का न्योता नहीं मिला था। आलिया भट्ट की शादी के कई महीनों के बाद अब मुकेश भट्ट ने अपना दर्द जाहिर करते हुए यह बयान दिया है। मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान यह भी खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें काफी बुरा भी लगा था।
आलिया की शादी का नहीं मिला था न्योता
मुकेश भट्ट ने बड़ा खुलासा किया कि उन्हें आलिया भट्ट की शादी का निमंत्रण नहीं मिला था। न्योता ना मिलने से उन्हें धक्का लगा था लेकिन वो अपने भाई महेश भट्ट की बेटियों से बहुत प्यार करते हैं। लहरें रेट्रो से बात करते हुए मुकेश ने कहा, 'अगर मैं कहूं कि मुझे बुरा नहीं लगा तो यह अजीब लगेगा। बेशक मुझे बुरा लगा लेकिन मैं आलिया और शाहीन से बहुत प्यार करता हूं। इसलिए जब उसकी शादी हुई तो मैंने सोचा कि मेरी बच्ची की शादी है। मैं आलिया भट्ट की शादी में जाना चाहता था।'
बेटी राहा से भी नहीं की मुलाकात
मुकेश भट्ट ने आगे बताया कि उन्होंने अभी तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा से अभी तक तक मुलाकात नहीं की है जबकि वो तीन साल की हो गई है। उन्होंने आलिया-रणबीर की बेटी राहा से मिलने की इच्छा भी जाहिर की। मुकेश भट्ट ने कहा, ''जब मुझे पता चला कि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट है और उसके बेटी हुई है तो मेरी आंखें तरस गईं राहा को देखने के लिए।'
मुकेश भट्ट ने आगे कि उन्होंने आलिया भट्ट से इसलिए भी मिलने की कोशिश नहीं कि क्योंकि वो एक्ट्रेस को किसी अजीब सिचुएशन में नहीं डालना चाहते हैं। मुकेश ने कहा, 'मैंने आलिया से मिलने की कोशिश नहीं की क्योंकि वो उसे असहज महसूस नहीं कराना चाहते। मुझे आलिया को ऐसी हालत में नहीं डालना चाहता हूं कि उसे पिता महेश भट्ट क्या सोचेंगे।' इतना ही नहीं नहीं मुकेश भट्ट ने आज तक अपनी भतीजी को भी मैसेज तक नहीं किया है।
