Mukesh Ambani Praise Dhurandhar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) ने फिल्म 'धुरंधर' के दोनों का निर्देशन किया। दोनों ही फिल्मों में रणबीर सिंह को लीड रोल में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 'धुरंधर' के पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद 2026 में इतना दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' को रिलीज किया गया। यह फिल्म पहले पार्ट से ज्यादा सफल साबित हुई। दोनों पार्ट्स की जबरदस्त सक्सेस देखने के बाद अब बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने रणवीर सिंह स्टारर की जमकर तारीफ की है। (इसे भी पढ़ें: RCB सेलिब्रेशन वीडियो पर Nushrratt Bharuccha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'वो आवाज मेरी नहीं...')
'धुरंधर' की मुकेश अंबानी ने की तारीफ (Pic Credit: Instagram)
मुकेश अंबानी ने की 'धुरंधर' की तारीफ
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों के साथ एक लैटर शेयर किया, जिसमें उन्होंने जियो स्टूडियोज प्राप्त की गईं उपलब्धियों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के मामले में नया बेंचमार्क सेट किया है।
लैटर के मुताबिक, 'जियो स्टूडियोज ने लगातार तीन सालों तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया है। इसमें साल 2024 में आई 'स्त्री 2', 2025 में आई 'धुरंधर' और 2026 में आई 'धुरंधर: द रिवेंज' जैसी फिल्में शामिल हैं। 2025-26 के फाइनेंसियल ईयर में जियो स्टूडियोज ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचाने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज कीं। इस फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और रिलीज की रणनीति के साथ दुनिया भर में धांसू कमाई कर नए कीर्तिमान स्थापित किए।' (इसे भी पढ़ें: Peddi X Review: राम चरण की परफॉर्मेंस को लोगों ने बताया 'नेशनल अवॉर्ड विनिंग', साबित होगी ब्लॉकबस्टर)
'धुरंधर 2' ने तोड़ दिया था पहले पार्ट का रिकॉर्ड
उन्होंने आगे कहा, 'धुरंधर के पहले पार्ट ने अकेले ही धांसू रिकॉर्ड बनाया और यह अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। यह फिल्म लगातार 15 वीक्स तक सिनेमाघरों में चली, जो अपने आप में एक बड़ी बात थी। दूसरा पार्ट जब आया तो इसे लेकर लोगों के अंदर जबरदस्त उत्साह था। दूसरे पार्ट ने पहले पार्ट के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था।' बताते चलें रणवीर सिंह स्टारर के दोनों पार्ट्स ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
