बॉलीवुड

Singham 3 में दिखेगा MS Dhoni का कैमियो? थाला को पुलिस की वर्दी में देख गदगद हुए फैंस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 3, 2023, 11:31 AM IST

MS Dhoni in Police Uniform: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में मौजूद है। हाल ही में धोनी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस फोटोज को देख फैंस धोनी के फिल्मों में काम करने की बात कह रहे हैं।

Image

MS Dhoni in Police Uniform

KEY HIGHLIGHTS
  • एम एस धोनी की सोशल मीडिया पर फोटोज हुईं वायरल।
  • पुलिस वर्दी पहने नजर आ रहे हैं माही।
  • माही को पुलिस की वर्दी में देख फैंस ने जताई खुशी।

MS Dhoni in Police Uniform: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। धोनी को सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में धोनी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देख फैंस धोनी के फिल्मों में काम करने की बात कह रहे हैं। दरअसल महेन्द्र सिंह धोनी पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। धोनी को इस तरह पुलिस की वर्दी में देख फैंस तरह-तरह की उम्मीदें लगा कर बैठ गए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि धोनी किसी विज्ञापन के लिए शूट कर रहे हैं, तो कई लोगों का मानना है कि धोनी सिंघम 3 में कैमियो करने वाले हैं।

इन सब के बीच धोनी की इन फोटोज को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। माही को वर्दी से वैसे भी काफी प्यार है। भारतीय सेना में धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर मौजूद हैं।

सिंघम 3 में नजर आएंगे थाला?

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने 16 अगस्त 2020 को इंटरनेशन क्रिकेट से सन्यास ले लिया था, जिसके बाद अब धोनी सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ही खेलते नजर आते हैं। इस बीच आज भी धोनी की ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा है। जिस वजह से उन्हें कई विज्ञापनों में फीचर किया जाता है। धोनी के यह वर्दी वाले फोटोज भी किसी विज्ञापन से ही संबंधित हैं। सिंघम 3 में धोनी के कैमियो की बात में कोई सच्चाई नहीं है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस बात की बस उम्मीद जता रहे हैं।

जबदरदस्त एक्टिंग करते हैं धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी एक क्रिकेटर के साथ ही जबरदस्त एक्टर भी हैं। विज्ञापनों में उनकी एक्टिंग को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। धोनी का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस (Dhoni Entertainment PVT LTD) भी है। इस वजह से धोनी को पुलिस की वर्दी में देख फैंस किसी फिल्म में उनकी एक्टिंग देखने की भी उम्मीद जता रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article