Mr And Mrs Mahi: 2024 में रिलीज होगी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म, करण जौहर ने उठाया तारीख से पर्दा

Mr And Mrs Mahi To Release In 2024: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनकी यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी, जिसकी रिलीज डेट करण जौहर ने साझा की है।

Mr And Mrs Mahi To Release In 2024: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने 'रूही' में साथ काम किया था। उनकी इस फिल्म को खूब पसंद भी किया गया था। दोनों एक बार फिर से पर्दे पर साथ में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) में नजर आएंगे, जिसकी चर्चा सालों से चल रही है। खास बात तो यह है कि फिल्म की रिलीज डेट भी अब सामने आ चुकी है।

End of Feed