बॉलीवुड

Kadak Singh Poster : पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'कड़क सिंह' का पोस्टर हुआ जारी, इस दिन होगी रिलीज

Kadak Singh Poster : फिल्म का पोस्टर बेहद शानदार है जिसमें पंकज त्रिपाठी के दो चेहरे बने हुए हैं और इसके बीच के लाइन लगी हुई है। जिसमें एक आदमी गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म का नाम कड़क सिंह हैं जिसे फिल्म निर्माता अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने निर्देशित किया है।

Image

Kadak Singh Poster

Kadak Singh Poster : बॉलीवुड के शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी( Pankaj Tripathi) जल्द ही फैंस के बीच लौटने वाले हैं। omg 2 की सफलता के बाद स्टार ओटीटी पर अपनी तीसरी फिल्म लेकर हाजिर हैं। हाल ही में जी 5 ने पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म का पोस्टर जारी किया है और फैंस को इसकी जानकारी दी है। फिल्म का नाम कड़क सिंह हैं जिसे फिल्म निर्माता अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने निर्देशित किया है। फिल्म इसी साल जी 5 पर आने वाली है।

पंकज त्रिपाठी जल्द ही जी 5 पर कड़क सिंह फिल्म में नजर आने वाले हैं। आज मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज कर इसकी जानकारी दी है। फिल्म का पोस्टर बेहद शानदार है जिसमें पंकज त्रिपाठी के दो चेहरे बने हुए हैं और इसके बीच के लाइन लगी हुई है। जिसमें एक आदमी गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। कड़क सिंह एक ऐसे किरदार की कहानी है जो अपनी यददस्त भूल जाता है और अतीत की कहानियों को उजागर करता है। वह अपने अतीत और वर्तमान में उलझा रहता है। फिल्म को अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने डायरेक्ट किया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले पंकज त्रिपाठी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट लाइव आए थे और अचानक से बीच में ही असहज हो कर चले गए थे। इसके बाद फैंस परेशान हो गए थे लेकिन बता दें कि यह उनकी आगामी फिल्म को लेकर हिंट था। कड़क सिंह इसी साल जी 5 पर रिलीज होने जा रही है। पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म में संजना संघी , जया अहसन भी नजर आने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article