Mr And Mrs Mahi To Release In 2024: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने 'रूही' में साथ काम किया था। उनकी इस फिल्म को खूब पसंद भी किया गया था। दोनों एक बार फिर से पर्दे पर साथ में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) में नजर आएंगे, जिसकी चर्चा सालों से चल रही है। खास बात तो यह है कि फिल्म की रिलीज डेट भी अब सामने आ चुकी है।
करण जौहर (Karan Johar) ने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) से जुड़ा पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी। पोस्ट के मुताबिक, फिल्म 2024 में बड़े पर्दे पर तूफान मचाएगी। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और राजकुमार राव की यह 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। धर्मा प्रोडक्शन ने इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, "दो दिल एक साथ एक सपने का पीछा कर रहे हैं। ये बिल्कुल पिचर परफेक्ट होने वाली है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के लिए फील्ड तैयार है। ये सिनेमाघरों में 19 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी।"
बता दें कि 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) की घोषणा फिल्म 'रूही' के बाद की गई थी। फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित होगी, साथ ही इसमें उनकी और साक्षी धोनी की प्रेम कहानी का भी तड़का देखने को मिलेगा। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। हालांकि कुछ ट्रोल्स ने अभी से ही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि एमसएस धोनी के किरदार को सुशांत सिंह राजपूत से बढ़िया कोई नहीं निभा सकता।
