The Diplomat: जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' का मोशन पोस्टर जारी, वेलेंटाइन डे के दिन आएगा ट्रेलर

The Diplomat: एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

The Diplomat: एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ली में इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस मोशन पोस्टर में मेकर्स ने रिलीज डेट और ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठाया है।

The Diplomat Trailer

The Diplomat Trailer

जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' का निर्देशन शिवम नायर कर रहे है। यह फिल्म 7 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। वही इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज होने वाला है। इस मोशन पोस्ट में जॉन का धांसू अवतार दिखने को मिल रहा है। टी-सीरीज ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि-'द डिप्लोमैट' का ट्रेलर कल यानी 14 फरवरी को सुबह 11 बजे रिलीज होगा। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा-जब उम्मीद खत्म होती दिख रही थी, तब एक डिप्लोमैट ने बाधाओं को चुनौती देने का साहस किया। इस पोस्टर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-"इंतजार नहीं हो रहा है।" दूसरे ने लिखा-"जॉन + सादिया + एक सच्ची कहानी = ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है" तीसरे ने लिखा-"सिनेमाघरों में फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर सकता"

End of Feed