बॉलीवुड

Samay Ranveer Controversy: रणवीर-समय के एडल्ट जोक पर गुस्साए बोनी कपूर, बोले 'घर पर कुछ भी बोलिए लेकिन...'

Samay Ranveer Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना एडल्ट जोक विवाद लगातार खबरों में बना हुआ है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोग इस विवाद पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और अपने विचार रख रहे हैं। निर्माता बोनी कपूर ने भी रणवीर-समय विवाद पर मीडिया से बात की है और कहा है कि वो इस तरह की कॉमेडी को सपोर्ट नहीं करते हैं।

Image

Boney Kapoor on Ranveer Samay

Samay Ranveer Controversy: समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया विवाद इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। इंडियाज गॉट लेटेंट के नए एपिसोड में इन दोनों ने कई सारे एडल्ट जोक बोले, जिन पर विवाद मचा हुआ है। जहां एक तरफ मुंबई पुलिस इन पर FIR दर्ज कर चुकी है, वहीं दूसरी तरफ इन दोनों को प्रोफेशनली भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सारी चीजों के बीच बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग समय-रणवीर विवाद पर बात कर रहे हैं और अपने विचार लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। जाने-माने निर्माता बोनी कपूर ने मीडिया से इस बारे में बात करते हुए कहा है कि वो इस तरह की कॉमेडी को सपोर्ट नहीं करते हैं।

बोनी कपूर ने एएनआई से बात करते हुए कहा है, 'जो भी इन लोगों ने किया है, मैं उसका किसी भी तरह से समर्थन नहीं करता हूं। लोगों को खुद कुछ लाइन्स बनाकर रखनी चाहिए कि आपको क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है। लोगों को खुद भी सेंसरशिप बनानी चाहिए।'

बोनी कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'देखिए आप अपने घर में कुछ भी बात कर सकते हैं और कैसे भी बात कर सकते हैं लेकिन जब आप किसी पब्लिक स्पेस में आते हैं या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते हैं तो आपको बहुत ध्यान रखना पड़ता है।'

जहां एक तरफ लोग समय-रणवीर विवाद पर अपनी बात रख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ये दोनों सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मामले में माफी मांग चुके हैं। रणवीर ने वीडियो जारी करके लोगों से माफी मांगी और यह माना कि उनके मुंह से जो भी शब्द निकले वो बिल्कुल भी ठीक नहीं थे, तो वहीं समय रैना ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि वो सिर्फ लोगों को हंसाना चाहते थे। विवाद के बीच समय ने अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे एपिसोड हटा लिए हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article