आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर संग 'आशिकी 3' बना सकते हैं मोहित सूरी !! डायरेक्टर ने बताया पूरा सच

Mohit Suri on Working Again With Aditya-Shraddha: साल 2013 में मोहित सूरी ने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को कास्ट कर फिल्म 'आशिकी 2' बनाई थी। अब इस जोड़ी के साथ दोबारा काम करने पर मोहित सूरी ने चुप्पी तोड़ दी है। मोहित सूरी ने बताया कि वो फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन एक अच्छी स्क्रिप्ट के साथ।

Mohit Suri on Working Again With Aditya-Shraddha: मोहित सूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। मोहित सूरी ने 'जहर', 'कलयुग' 'मर्डर 2', 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी कई बेहतरीन मूवी को डायरेक्ट किया है। इन सभी मूवीज को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मोहित सूरी से जब 'आशिकी 2' के लीड एक्टर्स आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ दोबारा काम करने के बारे में पूछा तो डायरेक्टर ने अलग ही रिएक्शन दिया। मोहित सूरी जवाब आपको भी हैरान कर देगा।

Mohit Suri on Working Again With Aditya-Shraddha

फिल्मीज्ञान से बात करते हुए आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ दोबारा काम करने को लेकर मोहित सूरी ने कहा, 'मुझे लगता है यह बात आपको निर्माताओं से पूछनी चाहिए। वे मुझे काम नहीं देना चाहते।' मोहित ने आगे हंसते हुए कहा, 'मैं इन लीड एक्टर्स के साथ फिल्म बनाना चाहता हूं लेकिन मुझे एक सही स्क्रिप्ट देखनी पड़ेगी। 'आशिकी' का भारी बोझ मेरे कंधों पर है। इसे कम करने के लिए मुझे कुछ अच्छा देखना होगा, जो आसान नहीं है।'

End of Feed