Varun Dhawan Flop Movies: वरुण धवन इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स में से एक हैं। कॉमेडी और रोमांटिक फिल्में करने के बाद वरुण धवन को पहली बार वॉर ड्रामा बेस्ड मूवी 'बॉर्डर 2' में देखा जाएगा। इस मूवी का टीजर लोगों को काफी पसंद आया है। 'बॉर्डर 2' का सुपरहिट होना वरुण धवन के करियर के लिए बहुत जरुरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वरुण धवन की बीती 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल ही देखने को मिला है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जान्हवी कपूर अहम रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 65.22 करोड़ रुपये थे। यह मूवी निर्माताओं की उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई थी।
एटली कुमार के प्रोडक्शन हाउस में बनी वरुण धवन की फिल्म ' बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। निर्माताओं को काफी तगड़ा नुकसान हुआ था।
वरुण धवन की 'भेड़िया' का लाइफटाइम बिजनेस 66.65 रहा था। फिल्म के वीएफएक्स पर काफी पैसा खर्च हुआ था। 'भेड़िया' का कलेक्शन देखकर मेकर्स काफी निराश हुए थे।
करण जौहर की फिल्म 'कलक' में भी वरुण धवन को अहम रोल में देखा गया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।
वरुण धवन की डांस बेस्ड मूवी 'स्ट्रीट डांसर 3डी' भी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 68.28 करोड़ रुपये कमाए थे।
'बॉर्डर 2' 23 जनवरी के दिन रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में वरुण धवन के साथ सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ को अहम रोल में देखा जाएगा।