Rockstar 2: रणबीर कपूर स्टारर के सीक्वल पर मोहित चौहान का बड़ा अपडेट, बोले 'ये फिल्म आएगी लेकिन...'

Mohit Chauhan on Ranbir Kapoor's Rockstar 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मोहित चौहान ने जूम से बात करते हुए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रॉकस्टार' के सीक्वल पर बड़ा अपडेट साझा किया है। मोहित ने कहा कि यह बनेगी लेकिन कब इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

Mohit Chauhan on Ranbir Kapoor's Rockstar 2: इंडियन सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक इम्तियाज अली ने कल्ट क्लासिक फिल्म "रॉकस्टार" का निर्देशन किया था। यह मूवी साल 2011 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया था। इस मूवी में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की जोड़ी बड़े परदे पर देखने को मिली थी, जो लोगों को खूब पसंद आई। दिलचस्प बात यह है कि 'रॉकस्टार' के सभी गाने हिट थे, जिन्हें मोहित चौहान ने गाया था। इस मूवी में मोहित चौहान, रणबीर कपूर के किरदार जॉर्डन की आवाज बने थे। हाल ही में जूम से बात करते हुए मोहित चौहान ने 'रॉकस्टार' के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। सिंगर ने कहा कि 'रॉकस्टार 2' बनेगी लेकिन कब यह वो नहीं जानते हैं।

Mohit Chauhan on Ranbir Kapoor's Rockstar 2

Pic Credit: Instagram

'रॉकस्टार 2' पर मोहित चौहान ने दिया अपडेट

जूम से बात करते हुए मोहित चौहान ने कहा, 'हां, मैं रॉकस्टार 2 के बारे में सोचा रहा हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह जल्द ही बनने वाली है। इम्तियाज अली से मस्ती में जिक्र होता है लेकिन रॉकस्टार ने और उसके म्यूजिक ने बहुत बड़ी छाप छोड़ी है। रणबीर की एक्टिंग ने भी। मैं शुक्रगुजार हूं कि जॉर्डन की आवाज थी फिल्म में। 13 गाने, गाने को मिले। यह एक कल्ट फिल्म है। 'रॉकस्टार 2' आएगी तो एक्साइटमेंट होगी लेकिन कब होगा और कैसे होगा वो नहीं पता।'

End of Feed