"Daler Mehndi बीमार थे तो परफॉर्म करने...", MLA सुबोध उनियाल ने सिंगर पर दागा जुबानी गोला

दलेर मेहंदी परफॉर्मेंस विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। एमएलए सुबोध उनियाल ने मामले पर ताजा बयान देते हुए कहा है कि अगर दलेर बीमार थे तो उन्हें परफॉर्मेंस कैंसिल कर देनी चाहिए थी।

दलेर मेहंदी नवरात्रि परफॉर्मेंस विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में दलेर मेहंदी को लगातार कलाकारों से सपोर्ट मिल रहा है तो वहीं उत्तराखंड के एमएलए सुबोध उनियाल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। मामले पर बात करते हुए सुबोध उनियाल ने कहा है कि अगर दलेर मेहंदी की तबियत वाकई इतनी खराब थी तो उन्हें परफॉर्मेंस कैंसिल कर देनी चाहिए थी। उन्होंने परफॉर्मेंस का फैसला खुद लिया था, जिसके लिए लोग इकट्ठे हुए थे। सुबोध उनियाल का बयान तब आया है जब दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह लगातार उनका बचाव कर रहे हैं और उन्हें इंडस्ट्री के लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Maatrubhumi स्क्रिप्ट में नहीं होगा बदलाव, CBFC को मूवी भेजना है बाकी

"Daler Mehndi बीमार थे तो परफॉर्म करने...", MLA सुबोध उनियाल ने सिंगर पर दागा जुबानी गोला

"Daler Mehndi बीमार थे तो परफॉर्म करने...", MLA सुबोध उनियाल ने सिंगर पर दागा जुबानी गोला

Daler Mehndi ने कैंसिल क्यों नहीं की परफॉर्मेंस?

दलेर मेहंदी के बचाव में मीका सिंह सफाई देते हुए कहा है कि जब उनके भाई परफॉर्मेंस देने के लिए पहुंचे थे तब उनकी तबियत ठीक नहीं थी। वो कुछ दिनों पहले ही एक सर्जरी से गुजरे थे, जिस कारण वो ठीक फील नहीं कर रहे थे। एमएलए सुबोध उनियाल ने इस मामले पर ताजा बयान देते हुए कहा है कि अगर दलेर मेहंदी इतने ही बीमार थे तो उन्होंने परफॉर्मेंस करने का फैसला क्यों किया? शो पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा भी आने वाली थीं, जिन्होंने बीमारी के चलते अपनी परफॉर्मेंस ना केवल कैंसिल की बल्कि उन्होंने पैसे भी वापस किए थे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "जज ने कहा फिर सोच लो...", Mahhi Vij का बड़ा दावा, जय भानुशाली से नहीं ली एलिमनी

End of Feed