Mirzapur The Film: अभिषेक बनर्जी की हुई एंट्री, कंपाउंडर के रूप में करेंगे वापसी

Abhishek Banerjee Roped in Mirzapur The Film: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक 'मिर्जापुर: द फिल्म' (Mirzapur The Film) में अब मेकर्स ने अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की एंट्री करा दी है। इस मूवी में अभिषेक को कंपाउंडर के रोल में देखा जाएगा।

Abhishek Banerjee Roped in Mirzapur The Film: अभिषेक बनर्जी बॉलीवुड की फिल्मों में कॉमेडी से लेकर सीरियस किरदार निभा चुके हैं। अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee ) को लेकर अब जो खबरें सामने आ रही हैं उन्होंने फैन्स को बेहद खुश कर दिया है। कुछ महीनों पहले बड़ी घोषणा हो चुकी है कि 'मिर्जापुर: द फिल्म' (Mirzapur The Film) बनाई जा रही है। इस मूवी में एक कंपाउंडर के किरदार के लिए अभिषेक बनर्जी की एंट्री मेकर्स ने करा दी है। इस मूवी के मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।

Abhishek Banerjee Roped in Mirzapur The Film

Image Source: IMDb

'मिर्जापुर द फिल्म' में हुई अभिषेक बनर्जी की एंट्री

हाल ही में अपने एक फैन से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि इस धांसू फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे। अब इस मूवी को डिजिटल दुनिया के बाद सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। इस घोषणा से अभिषेक बनर्जी के फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मूवी में अभिषेक बनर्जी को कंपाउंडर के रोल में एक बार फिर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। 'मिर्जापुर' सीरीज में इस किरदार ने लोगों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी थी। पहले सीजन में अभिषेक बनर्जी की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया था।

End of Feed