Mirzapur Movie: बड़े पर्दे पर दिखेगा मुन्ना भईया का भौकाल वेब सीरीज नहीं फिल्म में दिखेगा मिर्जापुर का खेल

Mirzapur Movie Announcement: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिर्जापुर सीरीज के तीनों सीजन को फैंस का काफी प्यार मिला है। इस बीच अब पंकज त्रिपाठी समेत सीरीज के लीड एक्टर्स ने अनाउंस कर दिया है कि अब मिर्जापुर की कहानी एक फिल्म के तौर पर बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली है।

Mirzapur Movie Release Date: ओटीटी प्लेटफॉर्म से अब मिर्जापुर सीधा बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। मिर्जापुर सीजन 3 ने दर्शकों को निराश कर दिया है। हालांकि अब मेकर्स की ये अनाउंसमेंट सुनकर मिर्जापुर फैंस खुशी से झूमने लगेंगे। पंकज त्रिपाठी, देवयेंदु त्रिपाठी और अली फजन स्टारर इस सीरीज का एक नया टीजर सोशल मीडिया पर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस टीजर के साथ ही यह ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है कि मिर्जापुर सीरीज अब फिल्म के फॉरमेट में बनाई जाने वाली है। मिर्जापुर फिल्म का साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'

Mirzapur Movie Announcement, Check Release date here

Mirzapur Movie Announcement, Check Release date here

थिएटर्स में रिली होगी मिर्जापुर

जिसका मतलब यह है कि अब अपने फोन या टीवी की छोटी स्क्रीन को छोड़ अब फैंस मिर्जापुर का मजा बड़े पर्दे पर ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस अनाउंसमेंट के बाद अब मिर्जापुर फिल्म को लेकर बज अभी से ही साफ नजर आरहे हैं। मेकर्स की इस अनाउंसमेंट ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। आइए यहां इस अनाउंसमेंट वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed