बॉलीवुड

वरुण धवन की नेक्स्ट रोमांटिक कॉमेडी से Sreeleela का पत्ता हुआ साफ !! Pooja Hegde ने किया रिप्लेस

Pooja Hegde Join Hands for Varun Dhawan's Next: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की नेक्स्ट रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) में पहले मेकर्स ने श्रीलीला को फाइनल किया था। अब मेकर्स ने श्रीलीला की जगह पूजा हेगड़े को फिल्म में कास्ट कर लिया है।

Image

Sreeleela-Varun Dhawan-Pooja Hegde

Pooja Hegde Join Hands for Varun Dhawan's Next: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने एक नई रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) के लिए पिता डेविड धवन संग हाथ मिलाया है। डेविड धवन ने काफी समय पहले इस मूवी को डायरेक्ट करने की प्लानिंग शुरू कर दी थी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि वरुण धवन के साथ इस मूवी में साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आएंगी। मगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स ने सभी को हैरान कर दिया है। वरुण धवन की इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी में श्रीलीला को अब मेकर्स ने बाहर कर दिया है।

पूजा हेगड़े ने श्रीलीला को किया रिप्लेस

शुरुआत में जो रिपोर्ट्स सामने आई थीं उनके मुताबिक वरुण धवन की इस मूवी से श्रीलीला हिंदी डेब्यू करने वाली थीं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने अब श्रीलीला की जगह साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को कास्ट कर लिया है। पूजा हेगड़े और वरुण धवन की जोड़ी पहली बार साथ में नजर आएगी। पूजा हेगड़े ने खुद भी बताया कि वो इस समय नई किरदार निभाने की तलाश में हूं। इतना ही नहीं पूजा हेगड़े नई मूवीज के लिए भी कदम आगे बढ़ा रही हैं।

'है जवानी तो इश्क होना है' मूवी के अलावा वरुण धवन के पास इस समय वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' है। राज और डीके द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन के साथ लीड रोल में सामंथा रुथ प्रभु दिखाई देंगी। यह सीरीज अगले महीने यानी 7 नवंबर के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article