Mirzapur Movie Review: बॉलीवुड की मचअवेटिड फिल्म मिर्जापुर द मूवी का इंतजार इस वक्त हर कोई कर रहा है। यश की टॉक्सिक फ्लॉप होने का भरपूर फायदा मिर्जापुर द मूवी को मिलने की उम्मीद है। कहीं ना कहीं इसके सबूत भी मिलने लगे हैं क्योंकि फिल्म मिर्जापुर ने जबरदस्त एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग देखने के बाद हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिरकार ये मूवी कैसी है क्योंकि मिर्जापुर सीरीज के लवर्स नहीं चाहते हैं कि इसका हाल टॉक्सिक जैसा हो जाए। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो आप एकदम सही जगह हैं क्योंकि हम आपके लिए इस मूवी का फर्स्ट रिव्यू लेकर आए हैं।
Mirzapur 1st Review: मिर्जापुर सीजन 1 से हल्की है मूवी, गैंगस्टर वाइब बढ़ाएगी दिलों की धड़कन
Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'बिल्कुल बेशर्म....' Swara Bhasker के बयान पर भड़के Ranvir Shorey
कैसी है Mirzapur The Movie:
मिर्जापुर द मूवी चंद घंटों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर इंटरनेट पर एक ट्वीट आया है, जिसमें बताया गया है कि देसी गैंगस्टर वाइब बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए मिर्जापुर ट्रीट होने वाली है। पोस्ट में लिखा गया है, "मिर्जापुर द मूवी की इनसाइड रिपोर्ट सामने आ चुकी है। मिर्जापुर शो पसंद करने वाले फैंस इस मूवी का टिकिट बुक कर सकते हैं। हां मिर्जापुर सीजन 1 वाला लेवल ना देखना लेकिन ये मूवी सीजन 2 और 3 के बेहतर है। जिन लोगों ने मिर्जापुर नहीं देखी है, उनके लिए ये एक्शन थ्रिलर कमाल का एक्सपीरियंस देगी।"
Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Janmashtami 2026: माता-पिता जन्माष्टमी पर बच्चों को जरूर दिखाएं ये 5 फिल्में... मिलेगा गीता का ज्ञान
मिर्जापुर द मूवी की इनसाइड रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि ये दर्शकों का नाम केवल मनोरंजन करेगी बल्कि उन्हें वही स्वाद देगी जिसके लिए मिर्जापुर वेब सीरीज फेमस रही है। देसी डायलॉग, दमदार सीन्स और खतरनाक लोगों की दुनिया ना केवल दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने के लिए तैयार है बल्कि उनका मनोरंजन भी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वैसे आप मिर्जापुर देखने के लिए जा रहे हैं, या नहीं हमें कमेंट में जरूर बताएं।
