बॉक्स ऑफिस

Mirzapur की एडवांस बुकिंग हुई उम्मीदों से बेहतर, ओपनिंग-डे पर 30 करोड़ पार पहुंचेगी कमाई

मिर्जापुर द मूवी की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये फिल्म सिनेमाघरों में बड़े आराम से पहले दिन 30 करोड़ का कारोबार कर लेगी।

Image

Mirzapur की एडवांस बुकिंग हुई उम्मीदों से बेहतर, ओपनिंग-डे पर 30 करोड़ पार पहुंचेगी कमाई

जब भी कोई बहुप्रतीक्षित फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली होती है तो ट्रेड एक्सपर्टस उसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर जरूर तवज्जो देते हैं क्योंकि उससे पता चलता है कि उसका पहला वीकेंड कैसा रहेगा? इस वीकेंड मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसको लेकर दर्शक पहले से ही उत्साहित हैं। फिल्म मिर्जापुर की एडवांस बुकिंग कैसी है और क्या लोग वाकई इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं? अगर आप भी ये जानने के लिए बेचैन हैं तो आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म पहले दिन कैसा कारोबार करेगी? Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Mirzapur 1st Review: गैंगस्टर वाइब बढ़ाएगी दिलों की धड़कन

बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के लिए आ रही है Mirzapur The Movie

फिल्म मिर्जापुर द मूवी की एडवांस बुकिंग देखकर यही कहा जा सकता है कि ये टॉक्सिक की कमी पूरी करने के लिए आई है। फिल्म मिर्जापुर की एडवांस बुकिंग चंद घंटों में खत्न होने वाली है और इतने उससे शानदार कमाई की है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े कुछ इस तरह के हैं कि ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि ये मूवी आराम से पहले दिन लगभग 30 करोड़ रुपये कमा लेगी। फिल्म मिर्जापुर को ना केवल मल्टीप्लेक्स बल्कि मास सेंटर्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में भी कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'बिल्कुल बेशर्म....' Swara Bhasker के बयान पर भड़के Ranvir Shorey

मेकर्स ने नहीं बढ़ाए हैं Mirzapur के टिकिट प्राइज

अगर आप बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर जाकर देखेंगे तो पाएंगे कि मिर्जापुर के मेकर्स ने इसके टिकिट प्राइज नहीं बढ़ाए हैं। जहां टॉक्सिक जैसी फिल्म के टिकिट 300-300 रुपये के मिल रहे थे, वहीं पर मिर्जापुर के टिकिट ज्यादातर सेंटर्स में 200-250 रुपये के हैं। ऐसा लग रहा है कि मिर्जापुर के मेकर्स ने इस बात का ध्यान रखा है कि उनकी कोर ऑडियंस उनकी फिल्म देखने के लिए थिएटर आए। अगर वो मिर्जापुर मूवी के टिकिट प्राइज बहुत बढ़ा देते तो हो सकता था कि लोग उनकी फिल्मों के लिए थिएटर ना जाती।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article