बॉलीवुड

Hindustani 2 Teaser Out Now: जनता की मांग पर हुई Indian की वापसी, अब भ्रष्टाचार भी टेकेगा घुटने

Hinudstani 2 Teaser Out Now: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपने नाम का डंका बजवाने वाले कमल हासन अब 'हिंदुस्तानी 2' के साथ धाकड़ वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का इंट्रो हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने लोगों की आंखें कोल दी हैं।

Image

'हिंदुस्तानी 2' का टीजर हुआ रिलीज

Hinudstani 2 Teaser Out Now: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी धाक जमाने वाले कमल हासन एक बार फिर से लोगों को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, कमल हासन 'इंडियन 2' यानी 'हिंदुस्तानी 2' (Hindustani 2) में नजर आने वाले हैं, जिसका धमाकेदार टीजर वीडियो भी रिलीज हो गया है। इस टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि कमल हासन बड़े पर्दे पर आग लगा देंगे। 'हिंदुस्तानी 2' के टीजर वीडियो ने फैंस के भी रोंगटे खड़े कर दिये हैं।

'हिंदुस्तानी 2' (Hindustani 2) के टीजर की शुरुआत देश में जगह-जगह फैले अपराधों से होती है। टीजर में नजर आया कि हर कोई भ्रष्टाचार के आधार पर अपने काम करवाता है। इन सब वजहों से देश में मौजूद गरीबों को मार झेलनी पड़ती है। देशभर में चल रहे इस भ्रष्टाचार को देखकर जनता 'इंडियन' से वापसी की मांग करती है। बढ़ती परेशानियों को देखते हुए 27 साल बाद इंडियन (Kamal Haasan) वापसी करता है और देश में मौजूद भ्रष्टाचार को घुटनों पर लाने का प्रण लेता है।

'हिंदुस्तानी 2' (Hindustani 2) का टीजर वीडियो देख फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "केवल 90 के दशक के लोग ही इस रोल में इंडियन (Kamal Haasan) को देखने का अनुभव जानते हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "जबरदस्त, बचपन की यादें ताजा हो गईं।" एक यूजर ने लिखा, "टीजर देखकर तो रोंगटे ही खड़े हो गए। कमल हासन सर ने धमाकेदार काम किया है।" बता दें कि कमल हासन के साथ-साथ इस मूवी में सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article