बॉलीवुड

Metro In Dino: सारा अली खान-आदित्य रॉय कपूर के फैंस को तगड़ा झटका, मार्च से सीधा सितंबर में पहुंची रिलीज डेट

Metro In Dino Release Date Postpone: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर जल्द ही 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आने वाले हैं। उनकी ये मूवी पहले जहां मार्च में रिलीज हो रही थी तो वहीं अब इसकी रिलीज डेट सितंबर, 2024 तक टाल दी गई है।

Image

फिर टली 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट

Metro In Dino Release Date Postpone: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आदित्य रॉय कपूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे संग रिलेशनशिप के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। जल्द ही आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आने वाले हैं। उनकी ये मूवी 2023 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे मार्च, 2024 में रिलीज करने का फैसला किया था। हैरत की बात तो यह है कि एक बार फिर से मेकर्स ने सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की 'मेट्रो इन दिनों' को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अली खान (Sara Ali Khan) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) स्टारर 'मेट्रो इन दिनों' इसी साल 13 सितंबर को रिलीज होगी। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की नई तारीख का ऐलान किया है। बता दें कि मूवी मॉडर्न दिनों के कपल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में सारा और आदित्य के अलावा अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकोणा सेनशर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। सारा और आदित्य की इस मूवी का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'मेट्रो इन दिनों' को लेकर अनुराग बसु ने कही थी ये बात

अनुराग बसु ने भूषण कुमार के साथ 'मेट्रो इन दिनों' (Metro In Dino) का ऐलान दिसंबर 2022 में किया था। उन्होंने फिल्म के सिलसिले में कहा था, "ये लोगों की कहानी है जो कि लोगों के लिए ही है। मैं इस कहानी पर बहुत दिनों से काम कर रहा हूं और मुझे खुशी है कि मैंने मूवी के लिए भूषण कुमार संग हाथ मिलाया है। स्टोरीलाइन पूरी तरह से नई और तथ्यों से जुड़ी है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article