बॉलीवुड के रुमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर( Aditya Roy Kapur) और अनन्या पांडे( Ananya Pandey) अक्सर साथ दिखाई देते हैं। कुछ दिन पहले कपल साथ में नया साल मनाने लंदन गया हुआ था जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी। अब एक बार फिर दोनों को साथ में देखा गया है। बीती रात कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म मैरी क्रिसमस का प्रीमियर हुआ जिसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने शिकरत की। इसी पार्टी में "खो गए हम कहा' एक्ट्रेस अनन्या पांडे व्हाइट सूट पहने नजर आई वहीं हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर को पार्टी में कैजुअल लुक में देखा गया। जब पार्टी खत्म हुई थी कपल साथ में बाहर निकलते नजर आए जिसे पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो में दोनों हंसते और शर्माते हुए नजर आए । उन्हें साथ में देखकर फैंस को भी यकीन हो गया कि दोनों अब साथ में हैं।
बताते चलें कि अनन्या और आदित्य अक्सर साथ में नजर आते हैं। पार्टी से लेकर मूवी प्रीमियर पर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन फैंस दोनों को साथ में देखकर बेहद खुश नजर आते हैं।
