मलाइका से ब्रेकअप के बाद शादी की तैयारी कर रहे हैं अर्जुन कपूर? कहा- 'जब मेरी बीवी का वक्त...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 1, 2025, 07:03 PM IST

Arjun Kapoor on Marriage: फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर पहली बार रिएक्शन दिया। मलाइका अरोड़ा से हुए ब्रेकअप के बाद सामने आया अर्जुन कपूर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Arjun Kapoor on Marriage: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने की तैयारी कर रहे हैं। 'मेरे हसबैंड की बीवी' का अभी हाल ही में ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिसके बाद एक्टर अपनी लव लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया ने अर्जुन कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया, एक्टर ने इसका जो जवाब दिया वो सोशल मीडिया पर छा गया।

Arjun Kapoor On Marriage

शादी को लेकर अर्जुन कपूर ने कही ये बात

फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) फेम एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अभी हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो खुद को सिंगल बताते हुए नजर आए थे। अब इन सब के बाद अर्जुन कपूर का नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर अपनी शादी को लेकर रिएक्शन देते दिखे। मीडिया ने एक्टर से पूछा कि शादी को लेकर आपका क्या प्लान है? तब अर्जुन कपूर ने कहा कि जब प्लान होगा तब मैं आप सब को बता दूंगा, अभी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी के बारे में बात करते हैं, मेरी का जब वक्त आएगा तब बात कर लेंगे।' अर्जुन कपूर का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed