माधुरी दीक्षित से कथित प्रतिद्वंद्विता की खबरों पर मीनाक्षी शेषाद्रि ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'वो कभी मेरे जैसी नहीं...'

Meenakshi Seshadri on Madhuri Dixit: मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेसेस रही हैं। दोनों की अक्सर एक-दूसरे से तुलना भी की जाती थी। माधुरी दीक्षित से कथित प्रतिद्वंद्विता की खबरों पर मीनाक्षी शेषाद्रि ने खुलकर बात करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

Meenakshi Seshadri on Madhuri Dixit: 80 से लेकर 90 के दशक में मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) और माधुरी दीक्षित ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। दोनों ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में थीं। उस जमाने में मीडिया में भी मीनाक्षी शेषाद्रि और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को एक-दूसरे का तगड़ा कम्पटीशन माना जाता था। ऐसे में अब कई सालों के बाद माधुरी दीक्षित से प्रतिद्वंद्विता की अफवाहें पर अब मीनाक्षी ने खुलकर बात की। हालांकि मीनाक्षी ने इन अफवाहों की खारिज करते हुए कहा था कि सभी अपनी-अपनी पर्सनालिटी होती है।

Meenakshi Seshadri on Madhuri Dixit

Pics Credit: IMDb

मीनाक्षी शेषाद्रि और माधुरी दीक्षित की कई बार तुलना की जाती थी। दोनों एक्ट्रेसेस ने फिल्म 'स्वाति' (1986) में साथ काम किया था। इस मूवी में मीनाक्षी अहम रोल थी और माधुरी उनकी सौतेली बहन का रोल निभाया था। दोनों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। मीनाक्षी को अक्सर क्लासिकल डांस करने के लिए जाना जाता था। बताया जाता है कि टीनू आनंद की फिल्म 'शनाख्त' के दौरान दोनों एक्ट्रेस के बीच विवाद हो गया था। इस मूवी के लिए डिंपल कपाड़िया को अहम रोल ऑफर हुआ था और मीनाक्षी इसमें सेकंड लीड थीं।

End of Feed