तेहरान के लिए 15 रातें बिना सोए मानुषी छिल्लर ने की शूटिंग, क्या इस फिल्म से बॉलीवुड में जमा पाएंगी सिक्का

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 05:59 PM IST

मानुषी छिल्लर अपनी दूसरी फिल्म तेहरान के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म में अनोखे अंदाज में नजर आएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मानुषी छिल्लर ने हाल ही में अपनी फिल्म तेहरान की शूटिंग पूरी कर ली है
  • एक्ट्रेस ने तेहरान के लिए 15 रातें से बिना सोए शूटिंग की है
  • सम्राट पृथ्वीराज से मानुषी ने फिल्मों में किया डेब्यू

Manushi Chillar Tehran: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) ने अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithivi Raj) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। मानुषी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थीं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तेहरान (Tehran) की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में एक्ट्रेस जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस फिल्म के लिए लगातार 15 दिनों से बिना सोए रात में शूटिंग कर रही हैं।

manushi chillar

manushi chillar ( Image :Instagram)

फिल्म कुछ महीनों में फ्लोर पर आएगी। मानुषी ने ग्लासगो, मुंबई और दिल्ली में शूटिंग कर रही हैं। दरअसल मानुषी अपनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में राजकुमारी संजोगिता के किरदार निभाया है। मानुषी फिल्म तेहरान में अलग अंदाज में नजर आएंगी। एक्ट्रेस को अनोखे अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

End of Feed