Jaya Bachchan Angry: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार( Manoj Kumar) का दो दिन पहले निधन हो गया था। कल रविवार को अभिनेता के परिवार ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड के नामी कलाकार शामिल हुए। इसी मौके पर अभिनेत्री जया बच्चन भी आई थी। मनोज कुमार को आखिरी विदाई देने के लिए जया बच्चन ( Jaya Bachchan) भी प्रार्थना सभा में पहुंची थी, लेकिन वह गुस्सा हो गई। जया बच्चन को अचानक गुस्सा आ गया और यह मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। आइए बताते हैं उन्हें गुस्सा क्यों आया।
दरअसल जब वह मनोज कुमार ( Manoj Kumar) की प्रार्थना सभा में थी तब एक महिला आई और उसने जया बच्चन ( Jaya Bachchan) को फोटो करवाने के लिए कहा। इतना सुनते ही जया बच्चन को गुस्सा आ गया। उन्होंने महिला का हाथ झटका और वह से हटा दिया। महिला बुजुर्ग थी और उनके पति हाथ में फोन लिए फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि जय बच्चन को यह बात पसंद नहीं आई कि इस मौके पर वह फोटो कराए। बता दें कि जया बच्चन कई बार पैपराजी और मीडिया पर इस मामले में गुस्सा कर चुकी हैं। उन्हें बार-बार फोटो करवाना पसंद नहीं है।
गौरतलब हो कि मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के दिन अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) ने भी मीडिया पर गुस्सा दिखाया था। उन्होंने कैमरामैन को प्राईवसी बनाए रखने के लिए कहा था। दोनों मां-बेटे के इस बर्ताव पर लोगों का कहना है कि वह बिल्कुल सही हैं ऐसे मौके पर सभी को आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए न कि फोटो-वीडियो पर ध्यान देना चाहिए।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
