Manoj Kumar Death: मनोज कुमार ने धर्मेंद्र-शशि कपूर को कहा था "लालची", बोले 'मैंने सिर्फ 35 फिल्में...'

Manoj Kumar News: बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar) को लोग उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए हमेशा याद करते रहेंगे। मनोज कुमार ने अपने सालों लम्बे फिल्मी करियर में चुनिंदा फिल्में की लेकिन उन फिल्मों ने समाज पर गहरा असर छोड़ा। मनोज कुमार उन कलाकारों में से थे, जो कम काम करने के पक्षधर थे। इस कारण एक दफा तो उन्होंने धर्मेंद्र-शशि कपूर को लाचची तक कह डाला था।

Manoj Kumar News: भारतीय सिनेमा को सबसे ज्यादा देशभक्ति फिल्में देने वाले एक्टर मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में विदा ली। मनोज कुमार की मृत्यु से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है और हर कोई उनके काम को याद कर रहा है। मनोज कुमार सिनेमाजगत की उस पीढ़ी से थे जो कम लेकिन अच्छी फिल्में करने की पक्षधर थी। मनोज कुमार ने कई दफा मीडिया से बात करते हुए बाकी कलाकारों को ये सलाह दी थी कि वो कम फिल्में करें लेकिन ये ध्यान रखें कि फिल्म का विषय क्या है? सालों पहले मनोज कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान ज्यादा फिल्में करने वाले कलाकारों के बारे में बात की और धर्मेंद्र-शशि कपूर का नाम लेकर उन्हें लालची तक कह डाला था।

Manoj Kumar Death News

मनोज कुमार ने सालों पहले दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने करियर में केवल 35 फिल्में की हैं जबकि उनके साथ के कलाकारों ने 300-300 फिल्मों में एक्टिंग की है। मनोज कुमार ने ऐसे एक्टर्स को लालची कहा था। मनोज कुमार के अनुसार, "मैं न तो लालची इंसान हूं और न ही लालची एक्टर हूं। अगर आप मेरे साथ के एक्टर्स धर्मेंद्र और शशि कपूर को देखें तो उन्होंने 300 मूवीज में काम किया है जबकि मैंने अपने करियर में केवल 35 फिल्में की हैं।"

End of Feed