बॉलीवुड

Manoj Kumar Death: बुढ़ापे में मनोज कुमार को दुख देती रही नए-नवेले एक्टर्स की हरकतें, बोले "वो मेरा नाम नहीं लेते..."

Manoj Kumar Died: बॉलीवुड कलाकार मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मनोज कुमार की मृत्यु से देशभर के सिनेमाप्रेमी दुखी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं बुढ़ापे में मनोज कुमार किस बात से दुखी थे। कुछ वक्त पहले मनोज कुमार ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री ने उन्हें भुला दिया है।

Image

Manoj Kumar Death

Manoj Kumar News: भारतीय सिनेमा के भारत कुमार उर्फ मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने 87 साल की उम्र में दुनिया से विदा ली। मनोज कुमार ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली और सबकी आंखें नम करके चल बसे। मनोज कुमार को इंडस्ट्री एक ऐसे एक्टर और फिल्मकार के रूप में पहचानती है, जिसने न केवल कई कलाकारों को चांस दिया बल्कि दर्शकों को कई कालजयी फिल्में दीं जो सालों साल दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी। सिनेमा में मनोज कुमार के योगदान को भुलाना आसान नहीं होने वाला है और न ही उनकी जगह कोई आसानी से ले पाएगा।

मनोज कुमार (Manoj Kumar News) ने कुछ साल पहले सुभाष के झा को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बड़ा दुख जाहिर किया था। मनोज कुमार ने कहा था कि इंडस्ट्री ने उन्हें और उनके काम को साइडलाइन कर दिया है, जिसे देख उनका दिल रोता है। मनोज कुमार ने नए कलाकारों पर भी ये आरोप लगाया था कि वो उन्हें याद नहीं करते हैं।

मनोज कुमार के अनुसार, "फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे अलग कर दिया है। मैं इसके बारे में शिकायत नहीं करना चाहता हूं लेकिन जिन एक्टर्स को मैंने बड़े ब्रेक दिए वो भी आज मेरा नाम नहीं लेते हैं। मुझे ये सब देखकर दुख होता है।"

"मैंने हमेशा टैलेंट पर निगाह रखी। मैंने शर्मिला टैगोर से लेकर स्मिता पाटिल तक को तलाशा और उन्हें फिल्में ऑफर की। भले उन्होंने मेरे ऑफर्स को कभी ठुकराया हो लेकिन मेरी निगाह ने हमेशा नगीना तलाशा है। मैं भगवान के लिए शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे टैलेंट पहचानने का हुनर दिया है।" मनोज कुमार ने इंटरव्यू के दौरान इस बात को लेकर भी दुख जाहिर किया था कि बॉलीवुड के नए-नवेले एक्टर्स उनका नाम नहीं लेते और उन्हें भुला चुके हैं। बुढ़ापे में मनोज कुमार के दिल में ये दुख हमेशा रहा, जिससे कभी कभी उनकी आंखें भी नम हुईं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article