सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में पहली बार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी फैंस को देखने को मिल रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं, लेकिन सलमान खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई नहीं कर पा रही है। हाल ही में गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने इस बार में विसातार से बात की है। आइए जानते हैं कि मनोज देसाई ने क्या कहा है।
हाल ही में गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू किया है। इस दौरान मनोज देसाई ने कहा-"मुझे लोगों से रिव्यु मिल रहे हैं। वहीं एक वरिष्ठ फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने मुझसे कहा कि फिल्म में इतनी जल्दी एक्ट्रेस को मारने की क्या जरूरत थी? आपको क्या परेशानी थी? और फिर जब आप फिल्म को आगे बढ़ाते हैं, अगर आपको लगता है कि कुछ ठीक नहीं है। आप क्यों असल में सलमान खान नहीं दिखते हो?"
साजिद नाडियाडवाला ने दी फिल्म चलने की गारंटी
बातचीत में मनोज देसाई ने कहा-"मुझे पता है कि मेरे इंटरव्यू के कारण आपको फर्क पड़ेगा, क्योंकि मैं आपका दोस्त हूँ और गेयटी गैलेक्सी आपका दूसरा घर है, लेकिन मैं वही कह रहा हूं जो जनता मुझे बता रही है। मैं झूठ नहीं बोल सकता क्योंकि यही जनता कह रही है।" मनोज ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला से भी बात की और उन्होंने उन्हें गारंटी दी है कि फिल्म चलेगी।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
सलमान खान की फिल्म सिकंदर धीरे-धीरे कमाई कर रही है। फिल्म ने पांचवे दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अभी तक 90 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है। जबकि 100 करोड़ से फिल्म केवल 10 करोड़ दूर है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो सिकंदर का आंकड़ा पहले हफ्ते में दुनियाभर में 150 करोड़ पार हो चुका है।
