Manoj Kumar Death: मनोज कुमार को याद करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आंखें हुईं नम, बोले 'उनकी फिल्मों में देशभक्ति...'

PM Narendra Modi on Manoj Kumar Death: भारतीय एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने 87 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मनोज कुमार की मृत्यु से देश में शोक की लहर है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक्टर मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक पोस्ट किया है और कहा है कि मनोज कुमार की देशभक्ति का प्रमाण उनकी फिल्में हैं।

PM Narendra Modi on Manoj Kumar Death: भारतीय सिनेमा के जाने-माने कलाकार मनोज कुमार (Manoj Kumar Died) ने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार काफी वक्त से बीमार चल रहे थे, जिस संघर्ष में वो हार गए और अपनी कर्मभूमि मुंबई में लोगों को अलविदा कहकर चल बसे। मनोज कुमार (Manoj Kumar News) को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिन्होंने 60 और 70 के दशक में लोगों के अंदर देशप्रेम की भावना का संचार किया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्टर मनोज कुमार की मृत्यु पर दुख व्यक्ति किया है और एक ट्वीट के माध्यम से श्रद्धांजलि पेश की है।

Manoj Kumar Death

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी एक्टर मनोज कुमार को आखिरी सलामी

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट के जरिए मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है और भारतीय सिनेमा में उनके योदगान को सलाम किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट में लिखा है, 'मैं लीजेंड्री एक्टर मनोज कुमार जी की मृत्यु से बहुत आहत हूं। वो भारतीय सिनेमा के आइकन थे, जिनकी देशभक्ति उनकी फिल्मों में साफ-साफ दिखती थी। मनोज जी के काम ने देश में देशभक्ति की भावना का संचार किया था, जो आने वाले सालों में भी लोगों को प्रेरित करती रहेगी। मैं उनके परिवार के लिए दुआ करता हूं और मनोज जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।'

End of Feed