बॉलीवुड

Hera-Pheri 3: प्रियदर्शन आखिरकार ले ही आए अक्षय-परेश-सुनील की तिगड़ी, फिल्म की शूटिंग हो चुकी है शुरू

Hera-Pheri 3 Shooting: अक्षय कुमार-प्रेषण रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म हेरा फेरी पार्ट 3 के साथ जल्द ही लौटने वाली है। फैंस इस तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट हाथ आई है। फिल्म की शूटिंग को लेकर नई जानकारी पता चल गई है।

Image

Hera-Pheri 3 Shooting

Hera-Pheri 3 Shooting: अक्षय कुमार( Akshay Kumar) -परेश रावल ( Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी ( Suniel Shetty ) की हिट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी तीसरे पार्ट( Hera Pheri 3) के साथ लौट रही है। जब से यह खबर सामने आई थी तभी से फैंस के बीच खुशी की लहर थी। फिल्म निर्माता प्रियदर्शन एक बार फिर से इस तिगड़ी को एक साथ लाने के लिए पुरी तरह से तैयार हैं। पिछले कुछ समय से फैंस यह जानने के लिए बेताब थे कि हेरा-फेरी 3 पर कब काम शुरू होगा, फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है। बताया जा रहा है कल वीरवार से फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार-परेश रावल और सुनील शेट्टी को सेट पर बुलाया था । उन्होंने हेरा फेरी 3 पर काम करना शुरू कर दिया है। स्टार्स एक बार फिर से राजू, बाबू भैया और श्याम के किरदार में आ गए हैं, जो फैंस के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है। निर्माता जो पिछले काफी टाइम से सही समय के इंतजार में बैठे थे उन्होंने फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। सोर्स ने खुलासा किया कि इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

अक्षय कुमार की भूत बंगला के बाद प्रियदर्शन हेरा-फेरी 3 पर फोकस करेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया कि पूरी टीम जानती है कि हेरा फेरी कितनी बड़ी फ्रैंचाइज़ है और वे पहले जैसा हंसी का अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हेरा फेरी का तीसरा भाग 6 महीने की राइटिंग और प्री-प्रोडक्शन के बाद फ्लोर पर जाएगा। इस खबर ने वाकई फैंस को खुश कर दिया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article