Manoj Kumar Death: शाहरुख खान ने दी मनोज कुमार को भावुक श्रद्धांजलि, इंडस्ट्री ने भी भेजा आखिरी सलाम

Manoj Kumar Death: भारतीय सिनेमा के अनमोल कलाकार मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने 87 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। मनोज कुमार की मृत्यु ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है और सभी की आंखें नम हैं। अजय देवगन, आमिर खान और अक्षय कुमार समेत सभी कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के जरिए आखिरी सलाम भेज रहे हैं।

Manoj Kumar Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लीजेंड्री एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar News) ने ने 87 साल की उम्र में मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। मनोज कुमार काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने 4 अप्रैल को दुनिया से विदा ली और फैंस की आंखें नम करके चल दिए। मनोज कुमार की मृत्यु से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है और लोग लगातार उन्हें आखिरी सलाम पेश कर रहे हैं। आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिManoj Kumar Deathया के जरिए मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।

Bollywood Gives Tribute to Manoj Kumar

शाहरुख खान ने भेजा सलाम

मनोज कुमार जी ने वो फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने देश को आगे बढ़ाने में मदद की है। उनका सिनेमा देश की अखंडता पर आधारित था। वो वाकई सच्चे लीजेंड थे। उनकी फिल्मों ने एक दौर को संवारा था और हमारे सिनेमा को समृद्ध किया। आप हमेशा हमारे भारत रहेंगे सर।

End of Feed