बॉलीवुड

सलमान खान-संजय दत्त की 1000 करोड़ी गंगाराम का 1st पोस्टर आउट, आंखों में अंगार भरे दिखे स्टार्स

Ganga Ram Movie Poster: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी अपकमिंग एक्शन मूवी का ऐलान कर चुके हैं, जिसे कृष अहीर (Krrish Ahir) बनाएंगे। इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस गंगाराम का पोस्टर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फैंस ने मेकर्स का इंतजार किए बिना ही गंगाराम का पोस्टर बना डाला है, जिसमें सलमान खान-संजय दत्त धाकड़ अवतार में नजर आ रहे हैं।

Image

Salman Khan Sanjay DUtt Gangaram Poster

Salman Sanjay Ganga Ram Poster: सलमान खान और संजय दत्त ने लगभग दो दशकों के बाद एक साथ फिल्म करने का मन बनाया है। फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने ऐलान किया है कि वो संजय दत्त के साथ एक एक्शन मूवी के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं। संजू बाबा भी इस खबर पर पक्की मुहर लगा चुके हैं और बोल चुके हैं कि वो लगभग 25 साल बाद अपने छोटे भाई के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। सलमान खान और संजय दत्त के ऐलान के बाद इन दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले ही यह खुलासा हुआ है कि इनकी फिल्म का नाम गंगा राम होगा, जिसे नए नवेले डायरेक्टर कृष अहीर बनाएंगे।

इस खुलासे के बाद सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) के फैंस खुद को रोक नहीं पाए हैं और उन्होंने फिल्म गंगाराम (Ganga Ram Movie Poster) का धांसू पोस्टर बनाकर शेयर कर दिया है। इस पोस्टर में सलमान खान और संजय दत्त आंखों में अंगार और हाथों में हथियार लिए नजर आ रहे हैं। फिल्म गंगाराम का ये फैनमेड पोस्टर देखकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है और हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है।

Ganga Ram Movie Poster

Ganga Ram Movie Poster

एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'क्या कमाल का पोस्टर है... इसे देखने के बाद तो मैं कह सकता हूं कि सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी इस उम्र में भी सिनेमाघरों में तबाही मचा देगी।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'गंगाराम का पोस्टर देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि दो भाई... दोनो तबाही...।'

बताते चलें कि सलमान खान और संजय दत्त ने गंगाराम की जिम्मेदारी कृष अहीर को दी है, जो नए डायरेक्टर हैं। कृष अहीर लम्बे समय तक सलमान खान के बैनर के लिए काम करते रहे हैं और पिछले 5 सालों से सलमान खान के प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। सलमान खान और संजय दत्त को पूरा भरोसा है कि कृष अहीर गंगाराम की जिम्मेदारी उठा लेंगे और बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article