बॉलीवुड

इस बात से बहुत ज्यादा परेशान रहते थे सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म भैया जी को लेकर चर्चा में है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत बहुत ही सेंसिटिव थे। एक्टर अपने बारे में निगेटिव खबरें पढ़कर परेशान हो जाते थे। एक्टर अक्सर मुझे पूछते थे कि मैं इन चीजों से कैसे डील करूं।

Image

Manoj Bajpayee ( Credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपनी एक्टिंग के बल पर मुकाम हासिल किया है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि किसी आउट साइडर को इंडस्ट्री में क्या कुछ सहना पड़ता है। उनके लिए चीजें कितनी मुश्किल होती है। एक्टर ने अपने दोस्त दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। दोनों ने साथ में फिल्म सोनचिरया में काम किया था। एक्टर ने बताया कि सुशांत निगेटिव आर्टिकल को लेकर काफी परेशान हो जाते थे।

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि निगेटिव आर्टिकल से सुशांत पर क्या असर पड़ता था। उन्होंने कहा, सुशांत बहुत ही जल्दी परेशान हो जाता था। वो बहुत ही अच्छा इंसान था। एक अच्छा इंसान ही छोटी-छोटी बातों से परेशान हो जाता है। वो अक्सर मेरे पास आकर पूछता था कि मैं इन चीजों से कैसे डील करूं। मैं उसे हमेशा समझाता था कि इन बातों को गंभीरता से मत लो क्योंकि मैंने खुद इन आर्टिकल की वजह से काफी परेशान हो जाता था।

निगेटिव आर्टिकल से परेशान हो जाते थे सुशांत

उन्होंने आगे कहा, मैंने उन लोगों को संभालने के लिए कहा था जिनकी फिल्में चल रही हैं जो सत्ता में हैं। मैं ऐसे लोगों को अलग तरह से संभालूंगा। मैं अपने दोस्त से कहूंगी कि वे उन्हें बताएं ति मैं आऊंगी और उनकी पिटाई करूंगा। जरूरी ये है कि सभी लोग के पास ये मैसेज जाए। इन बातों पर सुशांत हंसने लगे थे और कहते थे, सर आप ही ये कर सकते हैं मैं नहीं कर सकता। लेकिन वो ब्लाइंड आर्टिकल्स से काफी परेशान रहता था। वो बहुत ही सेंसिटिवऔर बुद्धिमान व्यक्ति था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज इन दिनों अपनी फिल्म भैया जी के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article