Manish Malhotra Diwali Bash: करीना-सैफ से लेकर अक्षय-ट्विंकल सहित सितारों से जगमगाई दिवाली पार्टी, देखें सेलेब्स के शानदार लुक्स

Manish Malhotra Diwali Bash: बीती रात मनीष मल्होत्रा द्वारा होस्ट की गई दिवाली की शानदार पार्टी में करीना कपूर-सैफ अली खान से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स की मौजूदगी ने महफिल में चार चांद लगा दिए।

Manish Malhotra Diwali Bash: बॉलीवुड में दिवाली के खास मौके पर सितारों की शानदार पार्टियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्ममेकर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी के बाद मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर एक शानदार दिवाली पार्ट होस्ट की। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, काजोल और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों की मौजूदगी ने महफिल में चार चांद लगा दिए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने लाल साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, Abhishek Bachchan संग दिवाली पार्टी में हुईं शामिल)

Celebs Attend Manish Malhotra Diwali Bash

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे सेलेब्स

करीना कपूर-सैफ अली खान ने लूटी महफिल

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। करीना ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई चमचमाती सीक्विन साड़ी पहनी थी, जिसके साथ मैचिंग हॉल्टर नेक ब्लाउज उनके लुक को बेहद ग्लैमरस बना रहा था। सैफ अली खान ब्लैक कुर्ते और व्हाइट पैंट में काफी क्लासी नजर आए।

पार्टी में शामिल हुई अक्षय कुमार की फैमिली

अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव के साथ पार्टी में पहुंचे। खास बात यह रही कि तीनों ने व्हाइट कलर के आउटफिट्स में ट्विनिंग की। अक्षय कुमार कढ़ाईदार शेरवानी और मैचिंग स्टोल में नजर आए जबकि ट्विंकल खन्ना शरारा सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आरव भी स्टाइलिश अवतार में दिखाई दिए।

End of Feed