Manipur Violence: मणिपुर में हुई हैवानियत पर सेलेब्स का फूटा गुस्सा, बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 20, 2023, 03:57 PM IST

Manipur Violence: मणिपुर की 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके उनसे परेड करवाने के वीडियो ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया है। इस वीडियो ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस वीडियो पर सेलेब्स ने अपना गुस्सा जताया है। अक्षय कुमार से लेकर सोनू सूद तक ने सोशल मीडिया पर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।

Manipur Violence: मणिपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया है। वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके उनसे परेड करवाया जाता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। राजनीति से लेकर बॉलीवुड गलियारों में सेलेब्स का इस घटना पर गुस्सा फूटा है। अक्षय कुमार, रिचा चड्ढा, कियारा आडवाणी, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने इस घटना की निंदा करते हुए रिएक्ट किया है।

End of Feed